Advertisement

सिंहस्थ में साधुओं के बीच संघर्ष

उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में आज यहां आव्हान अखाड़े के कुछ पदों के चुनाव के दौरान साधुओं के बीच हुए खूनी संघर्ष में छह साधु घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो साधुओं को गिरफ्तार भी किया है।
सिंहस्थ में साधुओं के बीच संघर्ष

तीर्थयात्रियों के मुताबिक, साधुओं के संघर्ष में उन्हें गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दी। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की और कहा कि वह इसकी जांच कर रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने भाषा को बताया कि संघर्ष में साधुओं द्वारा तेज धारदार त्रिशूल का भी प्रयोग किया गया। इससे गंभीर रूप से घायल चार साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मामूली तौर पर चोटिल हुए दो साधुओं का अखाड़े में ही प्राथमिक उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में छह साधु राहुल पुरी, राजेश पुरी, भोला पुरी, सनातन पुरी, नगेन्द्र पुरी और राघव पुरी घायल हुए हैं।

एएसपी ने बताया कि इस सिलसिले में दो साधुओं को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही संघर्ष के दौरान गोली चलने की सूचना की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad