Advertisement

महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू, नागपुर में लगा 7 दिन का लॉकडाउन; राज्य में एक्टिव मामले 1,00,000 के करीब

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए नागपुर में पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया है।...
महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू, नागपुर में लगा 7 दिन का लॉकडाउन; राज्य में एक्टिव मामले 1,00,000 के करीब

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए नागपुर में पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया है। अगले एक सप्ताह तक ये लॉकडाउन लगाया गया है। 15 से 21 मार्च तक ये लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सुविधाओं और इसके आवाजाही को ही अनुमति रहेगी। इस बात की जानकारी नागपुर के पालक मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को दी है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। जिसकी वजह से अब एक्टिव मरीजों की संख्या करीब एक लाख हो गई है। वहीं, देश में बुधवार को कोरोना के फिर से बढ़ते मामले में सबसे अधिक रिकॉर्ड 22 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। 

कोरोना अपडेट के लिए यहां क्लिक करें...

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 22,854 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 12 लाख 85 हजार 561 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 18,100 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,09,38,146 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4628 से घटने से 1,89,226 हो गये हैं। इसी अवधि में 126 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,189 हो गयी है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक इन जिलों से आ रहे मामले

पुणे, नासिक, थाणे, मुंबई, नागपुर जैसे शहरों से सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बढ़ते मामलों के बाद महाराष्ट्र की चिंता फिर से बढ़ गई है। इसको देखते हुए नागपुर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। अब अन्य शहरों में क्या किया जाता है, ये देखना होगा। बुधवार को आए आंकड़ों के मुताबिक नागपुर में 1860 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि पुणे में सबसे अधिक 2507 मामले दर्ज हुए हैं। थाणे और मुंबई में क्रमश: 1131 और 1539 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

 

पुणे में इस वक्त 18,474 एक्टिव मरीज हैं जबकि नागपुर में 12,724, थाणे में 10,460,  मुंबई में 9,973 और अमरावती में 5,259 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad