Advertisement

भोपाल में कमलनाथ और सिंधिया का मेगा रोड शो, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष...
भोपाल में कमलनाथ और सिंधिया का मेगा रोड शो, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया का भोपाल पहुंचने पर मंगलवार को जोरदार स्वागत हुआ। कमलनाथ और सिंधिया पार्टी दफ्तर पहुंचकर पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुताबिक, कमलनाथ आज सुबह 11 बजे दिल्ली से भोपाल पहुंचे। खुले वाहन में सवार कमलनाथ, सिंधिया और अन्य चार कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, बाला बच्चन, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधरी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।

नेताओं ने किया कार्यकर्ताओं का अभिवादन

इस दौरान कांग्रेस नेता कमलनाथ और सिंधिया हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे। वाहनों का कई किलोमीटर लंबा काफिला लगा रहा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भारी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हैं, जो नेताओं के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।

भाजपा हटाओ और प्रदेश बचाओ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में फेरबदल के चलते प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए कमलनाथ ने रोड शो के दौरान कमलनाथ ने मीडिया से कहा, ‘राज्य का हर वर्ग परेशान है। नौजवान भटक रहा है, किसान और व्यापारी दुखी हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आज जो भीड़ जमा हुई है, वह जनता की आवाज उठा रही है।

कमलनाथ ने कहा, ‘राज्य की जनता की आवाज है कि भाजपा हटाओ और प्रदेश बचाओ। राज्य में बदलाव की हवा चल रही है और बदलाव तय है’।

कांग्रेस के लिए लिए खास हैं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि बीते 26 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया था। एमपी में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस के लिए ये चुनाव खास महत्व रखते हैं, क्योंकि कांग्रेस राज्य में साल 2003 से लगातार सत्ता से बाहर है।

कमलनाथ को अध्यक्ष बनाने के पीछे दिग्विजय सिंह का बड़ा हाथ

दिग्विजय सिंह के करीबी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था, दिग्विजय सिंह ने अपनी नर्मदा परिक्रमा यात्रा के समापन के बाद हाल ही में कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की बात कही थी। नाथ को अध्यक्ष बनाने के निर्णय में सिंह की अहम भूमिका है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad