Advertisement

कश्मीर में जारी 2-2 एनकाउंटर के बीच आज जम्मू का दौरा करेंगे राजनाथ सिंह, सुरक्षा स्थिति का लेंगे जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी का दौरा करेंगे, जहां आतंकवादियों द्वारा किए...
कश्मीर में जारी 2-2 एनकाउंटर के बीच आज जम्मू का दौरा करेंगे राजनाथ सिंह, सुरक्षा स्थिति का लेंगे जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी का दौरा करेंगे, जहां आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और एक शीर्ष अधिकारी घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राजनाथ के पूर्वाह्न 11 बजे तक जम्मू पहुंचने और राजौरी का दौरा करने की संभावना है। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी होंगे। इस दौरान, उन्हें कांडी वन क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।

राजौरी जिले के कांडी वन क्षेत्र में शुक्रवार को सेना के आतंकवाद-विरोधी अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में पांच जवान शहीद हो गए थे।

इससे पहले, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मुठभेड़ स्थल का दौरा किया। इस दौरान, उन्हें कमांडरों द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के ताजा घटनाक्रमों की जानकारी दी गई।

बता दें कि राजौरी जिले के कांडी इलाके में घने जंगलों में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और मेजर रैंक का एक अधिकारी घायल हो गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad