Advertisement

मुनव्वर फारुकी को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी शो करने की अनुमति, जताई यह आशंका

राजधानी दिल्ली में फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का शो देखने वालों के लिए बुरी खबर है।दिल्ली...
मुनव्वर फारुकी को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी शो करने की अनुमति, जताई यह आशंका

राजधानी दिल्ली में फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का शो देखने वालों के लिए बुरी खबर है।दिल्ली में 28 अगस्त यानी रविवार को होने वाले मुनव्वर फारुकी को शो करने की दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। पुलिस की लाइसेंसिंग इकाई को आशंका है कि शो के आयोजन से शहर के सांप्रदायिक सौहार्द पर असर पड़ सकता है।

दरअसल, मुनव्वर फारूकी का शो सेंट्रल दिल्ली के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में 28 अगस्त को होना था। लोकल पुलिस ने शो की रिक्वेस्ट लाइसेंस ब्रांच को भेजी, लेकिन लाइसेंसिंग ब्रांच ने शो करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया।

Licensing unit of Delhi police rejects permission to stand-up comedian Munawar Faruqui to perform his show scheduled for August 28th in Delhi

This comes after the central district police wrote a report to the unit stating that "the show will affect communal harmony in the area." pic.twitter.com/tMPvvb6C2T
— ANI (@ANI) August 27, 2022

मुनव्वर फारूकी एक फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जिनके शोज देखने के लिए लोग हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। बीते कुछ समय से वह विवादों से घिरे हुए हैं। धर्म और राजनीति पर उनका तंज कभी-कभी उन पर ही भारी पड़ जाता है। वह अक्सर इन मुद्दों पर खुलकर बात करते नजर आते हैं, इसकी वजह से उनके शोज पर इसका बुरा असर पड़ता है। बैंगलोर के बाद अब मुनव्वर फारूकी का राजधानी दिल्ली में होने वाला शो भी रद्द कर दिया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad