Advertisement

कोल्हापुर में बवाल पर बोले उपमुख्यमंत्री फडणवीस, "औरंगज़ेब के ये बेटे कहां से आए ?"

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बुधवार को तब तनाव बढ़ गया, जब कुछ युवाओं ने औरंगज़ेब और टीपू सुल्तान के...
कोल्हापुर में बवाल पर बोले उपमुख्यमंत्री फडणवीस,

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बुधवार को तब तनाव बढ़ गया, जब कुछ युवाओं ने औरंगज़ेब और टीपू सुल्तान के संदर्भ में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट किया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तत्कालीन मुगल शासक के समर्थकों की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "ये औरंगज़ेब के बेटे कहां से आए ?"

 

नागपुर में एएनआई से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "अचानक, महाराष्ट्र के कुछ जिलों में, औरंगज़ेब के बेटों ने जन्म ले लिया। वे औरंगज़ेब के स्टेट्स लगाते हैं, अपने पोस्टर दिखाते हैं। इस वजह से तनाव होता है। सवाल उठता है कि औरंगज़ेब के ये बेटे कहाँ से आए? इसके पीछे कौन हैं? हम इसका पता लगाएंगे।"

 

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि उनकी सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयासरत है और उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की। शिंदे ने कहा, "राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार जिम्मेदार है। मैं जनता से भी शांति की अपील करता हूं। पुलिस जांच चल रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

 

विदित हो कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बुधवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। कल तीन युवकों द्वारा डाले गए 'व्हाट्सएप स्टेटस' के कारण झड़प हुई। पुलिस ने भीड़ को इधर उधर करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज भी किया। विपक्ष के नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अजीत पवार ने कहा, "आज, कोल्हापुर में कर्फ्यू जैसी स्थिति है। कानून और व्यवस्था को बिगाड़ने की घटनाएं जानबूझकर होती हैं। कारणों की जांच करना मुख्यमंत्री और पुलिस की जिम्मेदारी है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad