Advertisement

झारखंड में बिजली कटौती को लेकर परेशान हुईं धोनी की पत्नी साक्षी, सरकार से किए ये सवाल

कई राज्यों में लगातार तेजी के साथ बढ़ रहे तापमान के कारण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं...
झारखंड में बिजली कटौती को लेकर परेशान हुईं धोनी की पत्नी साक्षी, सरकार से किए ये सवाल

कई राज्यों में लगातार तेजी के साथ बढ़ रहे तापमान के कारण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं दिन में कई राज्यों में गर्म हवाओं के चलने के कारण लोग घरों में खुद को बंद करने पर मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में लोगों का सबसे बड़ा सहारा बिजली होती है, जिससे की घर के अंदर चलने वाले पंखे और एसी से उन्हें राहत मिलती है।

कुछ राज्यों में पावर कट एक बड़ी समस्या है, जिससे आम इंसान के साथ ही कई प्रसिद्ध लोगों को भी इससे जूझना पड़ रहा है। हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने झारखंड में बिजली संकट को लेकर सवाल उठाया है। फिलहाल साक्षी का यह ट्वीट लंबे समय बाद आया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि झारखंड में पावर कट कितनी बड़ी समस्या है।

झारखंड राज्य में बिजली संकट की समस्या पर सवाल उठाते हुए साक्षी सिंह ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड के टैक्सपेयर के रूप में ये जानना चाहती हूं कि झारखंड में इतने साल बाद भी बिजली संकट क्यों है? इसके अलावा उन्होंने लिखा कि बिजली संकट पर हम क्या कर रहे हैं, क्या हम बिजली की बचत कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर ये ट्वीट बहुत ही ज़्यादा वायरल हो गया है।

साक्षी के इस ट्वीट पर बहुत ही ज़्यादा प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस ट्वीट को साक्षी सिंह ने 25 अप्रैल को रात 9 बजे किया है। अब तक इस ट्वीट को 5 हज़ार से ज़्यादा यूज़र्स ने लाइक किया है, वहीं इस 1 हज़ार स ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है। इस ट्वीट पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं।

बता दें कि इस ट्वीट से पहले भी उन्होंने तकरीबन दो साल पहले झारखंड में बिजली कटौती को लेकर ट्वीट किया था। उस वक्त भी उन्होंने बिजली कटौती को लेकर सवाल किया था और कहा था कि राज्य में तकरीबन 4 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाती है। फिलहाल साक्षी के ट्वीट को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतने लंबे समय से झारखंड में बिजली कटौती को लेकर अभी तक कुछ नहीं किया जा सका है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad