Advertisement

राजधानी दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, बात करनी बंद की तो युवक ने बीच सड़क में छात्रा को मारी गोली, गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में झारखंड के दुमका जैसी एक वारदात सामने आई है। जहां एकतरफा प्यार...
राजधानी दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, बात करनी बंद की तो युवक ने बीच सड़क में छात्रा को मारी गोली, गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में झारखंड के दुमका जैसी एक वारदात सामने आई है। जहां एकतरफा प्यार में पागल एक शख्स और उसके साथियों ने एक 16 साल की लड़की पर बीच सड़क में फायरिंग कर उसकी हत्या की कोशिश की। लड़की गोली लगने से घायल हो गई थी। गोली मारने के आरोपी अमानत अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके दोनों साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी हुई है।

आरोपी अमानत अली ई ब्लॉक संगम विहार का रहने वाला है। पुलिस को उसने पूछताछ में बताया कि जिस लड़की को उसने गोली मारी थी, वह उसके संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए आई थी। बाद में वह उससे बात करना बंद कर दिया,  जिससे वह दुखी और उसने छात्रा को खत्म करने का फैसला किया। इसलिए उसने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए जो और आरोपियों से संपर्क किया। अभी पुलिस मुख्य आरोपी से आगे की जानकारी हासिल कर रही है।

#UPDATE | Delhi Police arrested stalker Amanat Ali who attempted to kill a teenager girl by firing bullets at her in South Delhi's Sangam Vihar on 25 Aug

He was in touch with the victim girl through social media & was continuously stalking her for the last 4-5 months https://t.co/PHXETxq3t6 pic.twitter.com/98PmIdqklc
— ANI (@ANI) September 1, 2022

दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के मुताबिक 25 अगस्त को लगभग 15:47 बजे संगम विहार इलाके में 16 साल की एक लड़की को गोली लगने की जानकारी तिगड़ी पुलिस स्टेशन में मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां यह पता चला कि लड़की के कंधे पर एक गोली लगी है। पीड़ित को बत्रा अस्पताल में रेफर कर दिया गया, पुलिस बत्रा अस्पताल पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad