Advertisement

मुर्शिदाबाद के अस्पताल में आग लगने के बाद भगदड़, दो मरे

बंगाल के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में आग लगने के बाद मची भगदड़ में दो लोगों की मृत्यु होने की खबर है। कम से कम दो दर्जन लोग चोटिल हो गए हैं। अस्पताल के फीमेल वार्ड में बतौर आया कार्यरत मामनी दास और पूर्णिमा दास की भगदड़ में मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती बीमारों के कई परिजन आहत हुए हैं। कई नवजात अस्पताल में फंसे हुए हैं।
मुर्शिदाबाद के अस्पताल में आग लगने के बाद भगदड़, दो मरे

अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के पास एक कमरे में एसी फटने से आग लगी। तब वहां कई चिकित्सक और नर्सें मौजूद थीं। एसी से निकली आग अस्पताल में तेजी से फैलने लगी। लोगों में भगदड़ मच गई। जिस कमरे में आग लगी, उससे लगा नियोनेटल वार्ड है। वहां से नवजातों को निकाल लिए जाने का दावा कर रहा है अस्पताल प्रशासन। कई वार्डों की खिड़कियों से रोगियों को निकाला गया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता से चार सदस्यीय टीम मौके पर भेजी है। घटना की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गे हैं। अस्पताल के मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी शुभाशीष साहा हालात पर नजर रख रहे हैं, वहीं माल्दा के एक विशेष चिकित्सा दल को सहायता के लिए मौके पर पहुंचाया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad