Advertisement

गाजियाबाद: मुरादनगर में श्मशान घाट का लेंटर गिरने से 15 लोगों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादाबाद इलाके में बारिश के बीच यहां एक श्मशान घाट का...
गाजियाबाद: मुरादनगर में श्मशान घाट का लेंटर गिरने से 15 लोगों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादाबाद इलाके में बारिश के बीच यहां एक श्मशान घाट का लेंटर गिर गया है। लेंटर गिरने से गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी और 28 अन्य घायल हो गये। राहत और बचाव कार्य जारी है।

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आज तड़के से हो रही तेज बारिश के कारण मुरादनगर में बंबामार्ग पर स्थित श्मशान घाट परिसर की छत और दीवार गिर गई हैं। घटना के समय श्मशान घाट पर अंत्येष्टि हो रही थी, इस कारण वहां एकत्र करीब 40 से अधिक लोग मलबे में दब गये।

उन्होंने कहा कि घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी है और 28 से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे से कई लोगों को निकाल लिया गया है। दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

मुरादनगर में रहने वाले रामधन की रविवार सुबह मौत हो गई थी। उनके जानकार मुरादनगर के श्मशान घाट में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। इसी दौरान बारिश होने लगी तो लोग बचने के लिए लेंटर के नीचे खड़े हो गए तभी ये लेंटर भरभरा  कर गिर गया।

हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम कार्यालय की तरफ से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचाई जाए तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार किया जाए।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में शमशान घाट की छत गिरने के हादसे में हुई अनेक लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad