Advertisement

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से अमरनाथ यात्रा रुकी

रात भर हुई भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर हुए भूस्खलन के कारण अवरूद्ध जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे 68 वाहन और 2,000 से अधिक यात्राी फंस गये हैं।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से अमरनाथ यात्रा रुकी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यातायात :एनएच: संजय कोतवाल ने पीटीआई...भाषा को बताया, रातभर हुई भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्टीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है और अमरनाथ यात्रा रोक दी गयी है।

 

उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रिायों को ले जा रहे करीब 68 वाहनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें राजमार्ग के कुद और पटनीटाप क्षेत्रा के पास रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि बॉर्डर रोड ऑगर्नाईजेशन (बीआरओ) के लोग कश्मीर घाटी और देश के बाकि हिस्सों के बीच यातायात को बहाल करने के लिए जोर शोर से काम कर रहे हैं।

 

पिछले 24 घंटों में ऐसा दो बार हो चुका है जब राज्य में भारी बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा। गुरुवार को भारी बारिश के बाद राजमार्ग को तड़के तीन बजे बंद कर दिया गया था जिसके कारण यात्रा को रोक दिया गया था। कई घंटों तक बंद रहने के बाद राजमार्ग को खोला गया था। उन्होंने बताया, कल वाहनों के यातायात के लिए राजमार्ग को खोला गया था लेकिन आज फिर से ताजा भूस्खलन होने की वजह से इसे बंद कर दिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad