Advertisement

नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, चेन्‍नई में इलाज के दौरान हुआ निधन

 झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान चेन्‍नई में निधन हो गया। वे...
नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, चेन्‍नई में इलाज के दौरान हुआ निधन


 झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान चेन्‍नई में निधन हो गया। वे डुमरी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विधायक थे। 14 मार्च को तबीयत खराब होने के बाद जगरनाथ महतो को रांची के पारस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्‍हें को एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था। इसके पहले भी चेन्‍नई में लंबे समय तक उनका इलाज हुआ था।

जगरनाथ महतो के निधन पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित बड़ी संख्‍या में नेताओं ने शोक जाहिर किया है। हेमंत सोरेन ने टि्वट कर कहा कि हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे। आज झारखंड ने अपन एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्‍नई में इलाज के दौरान इनका निधन हो गया।

वहीं बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्‍यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्‍नताओं के बावजूद व्‍यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं।

पिछले साल कोरोना के दौरान वे गंभीर रूप से बीमार पड़े थे। पिछले साल सितंबर में कोरोना के शिकार हुए तो करीब एक माह तक रांची लाकर इलाज कराया गया। तबीयत बिगड़ी तो मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर उन्‍हें पिछले साल 19 अक्टूबर को एयर एंबुलेंस से चेन्‍नई लेजाकर एमजीएम अस्‍पताल में एडमिट कराया गया। वहीं भी तबीयत में ज्‍यादा सुधार न होने पर 10 नवंबर को उनका लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया। बाद में रांची आने पर पुन: तबीयत खराब हुई तो एमजीएम के चिकित्‍सकों की मदद से ऑनलाइन इलाज किया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad