Advertisement

झारखंड: छठ और दीपावली में बिहार-यूपी जाना हुआ आसान, बसों में जितनी सीटें उतने यात्री कर सकेंगे यात्रा

दीपावली, छठ के मौके पर बिहार-यूपी अपने घर जाने की उम्‍मीद पाले लोगों के लिए राहत वाली खबर है। अब बस में...
झारखंड: छठ और दीपावली में बिहार-यूपी जाना हुआ आसान, बसों में जितनी सीटें उतने यात्री कर सकेंगे यात्रा

दीपावली, छठ के मौके पर बिहार-यूपी अपने घर जाने की उम्‍मीद पाले लोगों के लिए राहत वाली खबर है। अब बस में जितनी सीटें होंगी उतने यात्री बैठक सकेंगे और यात्री भाड़े में भी कोई वृद्धि नहीं की जाएगी यानी सामान्‍य माहौल वाली स्थिति रहेगी। शुक्रवार को परिवहन विभाग ने इस संबंध में विस्‍तृत दिशा निर्देश जारी कर दिया है। कोविड से संबंधित आवश्‍यक दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।

दरअसल, पिछले महीने ही राज्‍य सरकार ने कोविड से संबंधित प्रावधानों को ध्‍यान में रखते हुए 8 नवंबर से अंतरराज्‍जीय बसों के परिचालन की अनुमति का आदेश जारी किया था। मगर बस में कितने लोगों को बैठने की अनुमति होगी, भाड़ा क्‍या होगा इस पर संशय था। 200 अंतरराज्‍जीय बसों के अतिरिक्‍त भी परिवहन विभाग जल्‍द अन्‍य बसों के लिए पर्यटन परमिट जारी कने जा रहा है।

इधर, दीपावली और छठ के मौके पर अपने गांव-घर जाने में सहूलियत हो इस मकसद से रेलवे ने भी रांची से मोतिहारी, सहरसा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रांची से पटना-इस्‍लामपुर और रांची-पटना-पूर्णिया के लिए दस नवंबर से परिचालन शुरू होगा और तीस नवंबर तक ट्रेनें चलेंगीं। वहीं रांची-जयनगर 16 और 20 नवंबर को चलेगी।

बता दें कि बड़ी संख्‍या रांची सहित झारखंड के विभिन्‍न शहरों में बिहार और उत्‍तर प्रदेश के लोग रहते हैं। लोक आस्‍था का पर्व छठ बिहार और उत्‍तर प्रदेश में विशेष रूप से मनाया जाता है। घर-घर में तैयारियां होती हैं। साल भर से लोग गांव-घर जाने का इंतजार करते हैं। सामान्‍य दिनों में भी छठ के मौके पर गांव जाने के लिए भीड़ इतनी हो जाती है कि ट्रेन और बसों में जगह नहीं मिलती। कोरोना काल में लोगों ने उम्‍मीद ही छोड़ दी थी। सामान्‍य हालात की तरह बसों के परिचालन और विशेष ट्रेनों के कारण लोगों को राहत मिलेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad