Advertisement

झारखंडः स्थापना दिवस पर हेमंत कई योजनाओं की करेंगे शुरुआत, नीतियों का करेंगे लोकार्पण

रांची। झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चार नई योजनाएं शुरू करेंगे, तीन नीतियां...
झारखंडः स्थापना दिवस पर हेमंत कई योजनाओं की करेंगे शुरुआत, नीतियों का करेंगे लोकार्पण

रांची। झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चार नई योजनाएं शुरू करेंगे, तीन नीतियां लांच करेंगे, मुख्यमंत्री राहत पोर्टल का शुभारंभ करेंगे और करीब 5 हजार करोड़ रूपये की योजनाओं की सौगात देंगे।
हेमन्त सोरेन ने 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन के सिलसिले में हो रही तैयारियों की समीक्षा की । मुख्यमंत्री ने वरीय अधिकारियों के साथ इस उच्चस्तरीय बैठक में समारोह के मिनट -टू -मिनट कार्यक्रम की जानकारी ली और अहम निर्देश दिए। कहा कि सभी तैयारियां ससमय पूरी हो जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में नई योजनाओं और पॉलिसी की लॉन्चिंग तथा उद्घाटन और शिलान्यास की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण के बारे में भी अधिकारियों से जाना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद होंगी। ऐसे में यहां सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त होनी चाहिए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सहूलियत का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

इन योजनाओं की होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री इस समारोह में सीएम सारथी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना और एकलव्य स्किल स्कीम योजना का शुभारंभ करेंगे । वहीं, इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी- 2022, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी- 2022 और झारखंड एथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी- 2022 को लांच करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर मुख्यमंत्री राहत योजना के पोर्टल की भी लॉन्चिंग करेंगे। इस अवसर पर लगभग पांच हज़ार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास होगा। लाभुकों के बीच 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की परिसंपत्तियों का वितरण होगा। एक हजार से ज्यादा नव चयनितों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad