Advertisement

झारखंडः एक माह पहले ही हुई थी शादी, सहेली से ऐसी दीवानगी कि छोड़ दिया पति का घर

रांची। इसे इश्‍क की दीवानगी कहें, पागलपन कहें, भरोसा कहें या कुछ और जिस लड़की की शादी एक माह पहले ही हुई...
झारखंडः एक माह पहले ही हुई थी शादी, सहेली से ऐसी दीवानगी कि छोड़ दिया पति का घर

रांची। इसे इश्‍क की दीवानगी कहें, पागलपन कहें, भरोसा कहें या कुछ और जिस लड़की की शादी एक माह पहले ही हुई थी वह अपने बचपन की सहेली के साथ रहने के लिए पति का घर छोड़कर चली आई। घटना धनबाद जिले की है। कुछ इसी से मिलता जुलता कोडरमा का मामला सोशल मीडिया में बहुचर्चित हुआ था जिसमें दो बहनों ने आपस में ही शादी कर ली थी। यहां सहेली से शादी का मामला तो नहीं है मगर बेपनाह लगाव के कारण साथ जीने-मरने जैसा मामला दिख रहा है।

धनबाद की इस नवविवाहिता की शादी बीते 11 दिसंबर को देवघर के एक लडके से हुई थी। मगर जल्‍द ही वह पति का घर छोड़कर धनबाद चली आई। परिजन के दबाव को देखते हुए नवविवाहिता ने महिला थाना जाकर आपबीती सुनाई। बताया कि उसके मां-बाप का बचपन में ही निधन हो गया था। उस समय से ही उसकी सहेली ही सहारा रही, कठिन समय में साथ दिया। कहा कि वह गोल्‍फ ग्राउंड के करीब रहने वाली अपने बचपन की सहेली का प्‍यार, उसकी चाहत नहीं भूल पा रही। वह अपने पति नहीं बल्कि सहेली के साथ रहना चाहती है। वाकया की जानकारी मिलते ही नवविवाहिता और उसकी सहेली दोनों के परिवार वाले थाना पहुंचे थे। दोनों की जिद को देखते हुए दोनों के परिजनों में नोकझोंक, आरोप प्रत्‍यारोप भी चला कि जादू टोना कर दिया है। महिला पुलिस दोनों का जल्‍द काउंसिलिंग करने वाली है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad