Advertisement

झारखंड: आदिवासी महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार

झारखंड पुलिस ने बुधवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की पत्नी और निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को...
झारखंड: आदिवासी महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार

झारखंड पुलिस ने बुधवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की पत्नी और निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को उनकी 29 वर्षीय आदिवासी सहायिका सुनीता को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने पिछले हफ्ते महिला को पात्रा के घर से छुड़ाया था और मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने घरेलू सहायिका का बयान दर्ज किया था।

पात्रा ने कथित तौर पर महिला को रांची के पॉश अशोक नगर इलाके में अपने आवास में कई सालों तक बंदी बनाकर रखा था।

पात्रा की गिरफ्तारी की मांग के साथ महिला सुनीता द्वारा आपबीती सुनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पात्रा को भाजपा ने निलंबित कर दिया था।

राज्यपाल रमेश बैस ने भी मंगलवार को डीजीपी नीरज सिन्हा से पूछा कि निलंबित भाजपा नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

विभिन्न आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) का दौरा किया, जहां महिला का इलाज चल रहा है और मंगलवार को उससे मुलाकात की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad