Advertisement

जन धन खाते खोलने में अव्वल मध्य प्रदेश

जन धन योजना प्रधानमंत्री की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में से है। पूरे देश में इस योजना के तहत करोड़ों खाते खोले गए हैं मगर प्रधानमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने में मध्य प्रदेश अव्वल है।
जन धन खाते खोलने में अव्वल मध्य प्रदेश

मप्र ने शत-प्रतिशत परिवारों के खाते खोलकर देश में रिकार्ड कायम किया है। शुरुआत में इन खातों की संख्या 58 लाख 64 हजार थी, लेकिन अब यह बढ़ते-बढ़ते दो करोड़ तक जा पहुंची है। बैंक खाते खोलने के साथ ही उपभोक्ताओं को यह बताया गया था कि खातों को एक्टिव रखने के लिए पैसे का लेन-देन करते रहें। इसके बावजूद 25 फीसदी खाते अब तक निष्क्रिय ही रहे थे लेकिन विमुद्रीकरण के बाद अब सभी खाते सक्रिय हो गए हैं।

मप्र में जनधन के दो करोड़ 22 लाख खाते हैं। अधिकांश जीरो बैंलेंस पर खोले गए थे। लेकिन, अब इनमें लोग जमा पूंजी रखने लगे हैं। इसे नोटबंदी के असर से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसका एक कारण यह भी है, क्योंकि जीरो बैलेंस पर खोले गए अधिकांश खाता धारकों के खाते अब खाली नहीं हैं। इनमें औसतन एक हजार रुपये जमा हैं। इन खातों में कुल मिलाकर करीब 1999 करोड़ रुपये जमा हैं। इनमें भी एक करोड़ 26 लाख खाते आधार से जुड़े हैं। सभी खाता धारकों को रूपे कार्ड दिए जाने की तैयारी है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad