Advertisement

महाराष्ट्र: गर्ल्स हॉस्टल में घुस पुलिस वालों ने लड़कियों को न्यूड कर कराया डांस, बनाया वीडियो; जांच के आदेश

महाराष्ट्र के जलगांव में गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के साथ शर्मनाक हरकतों की तस्वीरें सामने आई है।...
महाराष्ट्र: गर्ल्स हॉस्टल में घुस पुलिस वालों ने लड़कियों को न्यूड कर कराया डांस, बनाया वीडियो; जांच के आदेश

महाराष्ट्र के जलगांव में गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के साथ शर्मनाक हरकतों की तस्वीरें सामने आई है। यहां पुलिस वालों ने हॉस्टल में घुसकर रह रही लड़कियों के कपड़े उतरवाए। उसके बाद कथित तौर पर उन सभी से डांस करवाया। वहीं, लड़कियों के मुताबिक पुलिस वालों ने इसका वीडियो बनाया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस शर्मनाक घटना को विधानसभा में भी उठाया है और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब इस घटना पर बढ़ते बवाल के बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उच्चस्तरीय जांच की बात कही है और इसकी जांच के लिए चार सदस्यों की एक समिति गठित की है। इस समिति को दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना एक मार्च को हुई है। जांच के नाम पर कुछ पुलिस वाले और अन्य लोग हॉस्टल में दाखिल हो गए। आरोप है कि इन लोगों ने लड़कियों से कपड़े उतरवा कर उनसे जबरदस्ती डांस करवाया। इसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

 

 

  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad