Advertisement

सांसद संतोष कुमार का नाम "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में हुआ दर्ज, जाने क्या है वजह

हैदराबाद। राज्यसभा सांसद और "ग्रीन इंडिया चैलेंज" के अग्रणी जोगिनापल्ली संतोष कुमार को "लिम्का बुक ऑफ...
सांसद संतोष कुमार का नाम

हैदराबाद। राज्यसभा सांसद और "ग्रीन इंडिया चैलेंज" के अग्रणी जोगिनापल्ली संतोष कुमार को "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में जगह दी गई है, जो दुनिया भर के भारतीयों के  महत्वपूर्ण प्रयासों को दर्ज करता है। लिम्काबुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संपादक वत्सला कौल बनर्जी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण पुरस्कार रिकॉर्ड में जोगिनापल्ली संतोष कुमार को सामाजिक सेवा के एक बड़े कार्यक्रम के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार एक घंटे में सबसे अधिक पौधे लगाने के लिए सांसद संतोष कुमार को दिया गया है।

राज्यसभा सांसद जोगिनापल्ली संतोष कुमार ने कहा कि ग्रीन इंडिया चैलेंज को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिलने और रिकॉर्ड की कॉपी मुख्यमंत्री के हाथों मिलने से जिम्मेदारी बढ़ गई है। केसीआर की प्रेरणा से उन्होंने उनके जन्मदिन पर "ग्रीन इंडिया चैलेंज" के तहत बड़े पैमाने पर पौधे लगाने का फैसला लिया। एक घंटे के भीतर साढ़े तीन लाख पौधे लगाए। रामनगरु और उनके अनुयायियों के प्रयासों को शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता। एक माह के विशेष प्रयास और कार्यक्रम के सफल आयोजन से यह कीर्तिमान संभव हुआ है। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं।

संगठन ने कहा कि तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के दुर्गा नगर में "ग्रीन इंडिया चैलेंज" के संस्थापक राज्यसभा सांसद जोगिनापल्ली संतोष कुमार की विशेष पहल के तहत 4 जुलाई 2021 को एक घंटे के भीतर 16,900 सौ लोगों की भागीदारी से 3,54,900 पौधे लगाए गए। अब तक यह इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। संस्था ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति ने 21 पौधे लगाए। संस्था ने इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सामूहिक प्रयास और सामाजिक मेलजोल का प्रमाण है।

इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने एक वीडियो जारी कर "ग्रीन इंडिया चैलेंज" की शुरुआत से अब तक के हर पौधारोपण कार्यक्रम को दिखाया है। इस कार्यक्रम में "ग्रीन इंडिया चैलेंज" के प्रतिनिधि संजीव राघव व अन्य ने भाग लिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad