Advertisement

मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू फिर लागू, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार का फैसला

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर नाइट कर्फ्यू का...
मध्य प्रदेश  में नाइट कर्फ्यू फिर लागू, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार का फैसला

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर नाइट कर्फ्यू का एलान किया है। यह कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो और भी फैसले लिए जाएंगे। साथ ही स्कूल में बच्चों की 50 फीसदी उपस्थिति ही रहेगी।

मध्य प्रदेश में कई महीनों के बाद कोविड के 30 नए मामले मिले हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली तीनों ही राज्यों में एक सप्ताह से ज्यादा मामले आ रहे हैं। इन राज्यों से मध्य प्रदेश में लोगों का आना जाना लगा रहता है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन देश के 17 राज्यों में फैल चुका है। इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि मध्य प्रदेश में इस वेरिएंट के मामले केस नहीं आएंगे। उन्होंने कहा, ''ऐसे में हमें सचेत होने की जरूरत है। कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोकें। तेजी से संक्रमण नहीं फैले, इसके लिए उपाय करें। मास्क जरूर पहनें, अनावश्यक घर से नहीं निकलें, टीका जरूर लगवाएं। ''

सीएम ने कहा कि कोरोना का कोई नया मामला आता है तो घर में पर्याप्त स्थान होने पर होम आइसोलेशन किया जाए। अन्यथा अस्पताल में भी भर्ती कराया जाए। भारत सरकार की गाइड लाइन का पालन किया जाए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad