Advertisement

मंदसौर जा रहे हार्दिक पटेल को पुलिस ने हिरासत में लिया, रिहा

पाटीदार आंदोलन से चर्चा में आए हार्दिक पटेल को मध्यप्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वे मंदसौर जाने की कोशिश कर रहे थे।
मंदसौर जा रहे हार्दिक पटेल को पुलिस ने हिरासत में लिया, रिहा

मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों से मिलने जा रहे हार्दिक पटेल को पुलिस ने नीमच के पास ही हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

बता दें कि मंदसौैर में पुलिस फायरिंग में 6 किसानों के मारे जाने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसे लेकर प्रशासन काफी गंभीर है।इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को  गुरुवार को मंदसौर के किसानों से मुलाकात करने से पहले ही रोक दिया गया था। वह राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा स्थित निमोड़ा से अपनी सिक्योरिटी को चकमा देकर बाइक पर सवार होकर निकल गए। लेकिन उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस ने रोक लिया गया। इसके बाद वह पैदल आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच राहुल गांधी को नीमच पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad