Advertisement

दिल्ली में जल संकट को लेकर बढ़ा सियासी पारा, भाजपा ने आप सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

दिल्ली भाजपा नेताओं और सांसदों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहर में जल संकट को लेकर आप सरकार की...
दिल्ली में जल संकट को लेकर बढ़ा सियासी पारा, भाजपा ने आप सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

दिल्ली भाजपा नेताओं और सांसदों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहर में जल संकट को लेकर आप सरकार की आलोचना करते हुए सोमवार को दिल्ली भर में प्रदर्शन किया।

गंदे पानी की बोतलें लेकर भाजपा प्रदर्शनकारियों ने आप सरकार के खिलाफ नारे लगाए और राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी पर विरोध स्वरूप 'मटका' (मिट्टी के घड़े) फोड़े।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नलों से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं।

गीता कॉलोनी में एक विरोध प्रदर्शन में, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी यमुना में छोड़ रहा है।

सचदेवा ने आरोप लगाया, "यह पानी दिल्ली में प्रवेश करने के बाद टैंकर माफिया द्वारा चोरी कर लिया जाता है क्योंकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के मंत्री और विधायक उनके साथ मिले हुए हैं।"

पार्टी सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल और योगेन्द्र चंदोलिया ने भी अलग-अलग जगहों पर हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad