Advertisement

बाढ़ थमी, सियासत जारी है, राहुल गांधी कल करेंगे राजस्थान-गुजारात का हवाई सर्वे

राजस्थान से सटे गुजरात के बाढ़ प्रभावित जिलों में अब स्थिति नियंत्रण में है। इस बीच कांग्रेस के राहुल गांधी का राजस्थान व गुजरात के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा तय हुआ है।
बाढ़ थमी, सियासत जारी है, राहुल गांधी कल करेंगे राजस्थान-गुजारात का हवाई सर्वे

 देश के पश्चिमी दो अहम राज्य राजस्थान और गुजरात बीते दिनों बाढ़ की चपेट में रहे। राजस्थान में पांच जिले भारी बारिश के बाद बाढ़ की चपेट में आने से बुरी तरह से प्रभावित रहे। कई लोगों की जानें चली गईं, मवेशियों के ठिकाने छूट गए। राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे किए और यथासंभव मदद भी की। इसके बाद कांग्रेस की ओर से पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने दौरे शुरू किए। उनके शुरू होते ही राजस्थान में सियासत भी शुरू हो गई। भाजपा-कांग्रेस की तरफ से एक-दूसरे पर जमकर कींचड़ उछाला गया। पायलट अब भी बाड़मेर में डेरा जमाए बैठे हैं। हालांकि अब दोनों ही राज्यों में बाढ़ थम चुका है और इससे प्रभावित अधिकांश इलाकों में पानी नीचे उतर गया है। बीते चार दिन में राजस्थान के जालौर, सिरोही और पाली बरसात की दृष्टि से शांत हैं।
 
राजस्थान से सटे गुजरात के बाढ़ प्रभावित जिलों में अब स्थिति नियंत्रण में है। इस बीच कांग्रेस के राहुल गांधी का राजस्थान व गुजरात के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा तय हुआ है। कल राहुल गांधी बाड़मेर में जेट प्लेन से उतरेंगे। सुबह 9 बजे उनके बाड़मेर पहुंचने का कार्यक्रम है। वे सुबह 10 से 11 बजे तक वे जालौर, सिरोही, पाली सहित कई जगह का हवाई सर्वे करेंगे। इसके बाद साचौंर में जमीन पर उतरते ही उनका पांच जगह लोगों से मिलने का कार्यक्रम तय हुआ है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ में पीसीसी चीफ सचिन पायलट के अलावा बाड़मेर के पूर्व सांसद और कांग्रेस के नेता हरीश चौधरी, पानाराम चौधरी भी होंगे। बताया यह भी जा रहा है कि गुजरात से राज्यसभा के लिए सियासत की सीढ़ी को मजबूत करने में जुटे सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल भी इस दौरे में राहुल गांधी के साथ होंगे।
 
राहुल गांधी दोपहर 1 बजे गुजरात के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। गुजरात में भी सचिन पायलट के अलावा अहमद पटेल उनके साथ होंगे। गुजरात में राज्य के कांग्रेस प्रभारी और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत उनकी अगुवाई करेंगे। यहां पर वे आगामी दिनों में अहमद पटेल के लिए राज्यसभा में पहुंचाने के लिए चल रहे जोड़-तोड़ पर भी मंथन करेंगे। बताया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित जिलों में कांग्रेस की कमी को दूर करने और गुजरात के 44 विधायकों के कर्नाटक में होने की पूर्ति करने के लिए राहुल गांधी का यह दौरा तय किया गया है। सियासी मायनों की बात करें तो बाढ़ प्रभावित दौरा तो महज बहाना है, बाकि तो सारा खेल अहमद पटेल के लिए खेला जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad