Advertisement

राजस्थान के केंद्रीय विद्यालय में 6 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

देश में मासूम बच्चों के साथ हो रहे दुष्कर्म का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ये मासूम ना तो अपनों के...
राजस्थान के केंद्रीय विद्यालय में 6 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

देश में मासूम बच्चों के साथ हो रहे दुष्कर्म का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ये मासूम ना तो अपनों के हाथों सुरक्षित हैं और ना ही गैरों के। पिछले दिनों राजधानी दिल्ली के शहादरा इलाके के बाद अब राजस्थान में मासूम के साथ घनौनी वारदात का मामला सामने आया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला राजस्थान के बाडमेर में स्थित केंद्रीय विद्यालय का है। जहां स्कूल में पढ़ने वाली मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ। मासूम छात्रा केवल 6 साल की है। मामला सामने आने के बाद मासूम पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात को किसने अंजाम दिया इसका पता अभी नहीं लग सका है।

हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस लगातार स्कूल प्रशासन से पूछताछ कर रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है, गिरफ्तार किए लोगों में एक टीचर भी बताया जा रहा है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय में जालीपी कैंट में दूसरी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के अचानक पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद परिजनों ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत के बाद पता लगा कि पीड़िता के नाजुक अंगों में दर्द है इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि मासूम के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है।

गौरतलब है कि मां-बाप अपने बच्चों को सुबह-सुबह स्कूल भेजने के बाद लगभग चिंतामुक्त हो जाया करते हैं। लेकिन हालफिलहाल स्कूली बच्चों को लेकर कई ऐसी घटनाएं सामने आईं जिसने हम सबकी चिंताएं बढ़ा दी है। विद्या के मंदिर में ऐसी घिनौनी वारदात होगी तो बच्चों का भविष्य कैसे उज्वल होगा?  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad