Advertisement

बाबा दीक्षित के आश्रम से कराई दो नाबालिग लड़कियां मुक्त

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम की गठरी दिनपर दिन खुलती जा रही है। मगंलवार को करावलनगर में बाबा के...
बाबा दीक्षित के आश्रम से कराई दो नाबालिग लड़कियां मुक्त

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम की गठरी दिनपर दिन खुलती जा रही है। मगंलवार को करावलनगर में बाबा के एक और आश्रम पर दिल्ली महिला आयोग की टीम ने छापेमारी की और दो नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया।

आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि लड़कियों के पूछताछ की जाएगी और काउंसलिंग कराई जाएगी। सूचना पर करावलनगर के आश्रम से लड़कियों को छुड़ाया गया। आश्रम में इऩ लड़कियों को कैद कर रखा था। आश्रम एक कैदखाने की तरह बना रखा है जिसमें एक खिड़की तक नहीं है। आसपास की इमारतों से भी अंदर की गतिविधि नहीं देखी जा सकती। स्थानीय लोगों ने भी कभी आश्रम में सत्संग और पूजा पाठ होते नहीं देखा। अक्सर तड़के महिलाएं और लड़कियां जरूर आती-जाती थीं।

मालीवाल ने बताया कि आश्रमों में कैदकर रखी गईं लड़कियों का ब्रेन वॉश कर दिया जाता है। अब तक बाबा के आठ आश्रमों पर छापेमारी हो चुकी है, जहां से कुल 48 नाबालिग बच्चियों को मुक्त करा लिया गया है। बाबा के कई ठिकानों पर नाबालिग लड़कियों को रखा गया है। मालूम हो कि बाबा के आश्रमों से अश्लील साहित्य के साथ-साथ संदिग्ध दवाइयों का पूरा भंडार भी मिला है। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर  बाबा के देशभर में स्थित आश्रमों पर छापेमारी की जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad