Advertisement

ताजमहल की कमाई घटी, लेकिन खर्चा बढ़ा

ताजमहल से सरकार को होने वाली कमाई में कमी आई है जबकि इसके रखरखाव का खर्च बढ़ता जा रहा है।
ताजमहल की कमाई घटी, लेकिन खर्चा बढ़ा

नई दिल्ली। दुनिया भर के पर्यटकों के लिए भारत के आकर्षण की बड़ी वजह ताजमहल से सरकार को होने वाली कमाई में कमी आई है जबकि इसके रखरखाव पर होने वाला खर्च बढ़ा है। संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री डाॅ. महेश शर्मा ने आज राज्यसभा को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आगरा स्थित ताजमहल में प्रवेश शुल्क एवं फिल्म बनाने जैसे अन्य स्रोतों से वर्ष 2014-15 में 21.78 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित हुआ था जबकि 2012-13 में अर्जित राजस्व 24.58 करोड़ रूपये और 2013-14 में 22.40 करोड़ रूपये था।

उन्होंने बताया कि ताजमहल के संरक्षण और रखरखाव पर वर्ष 2014-15 में 16.24 करोड़ रूपये खर्च हुए जबकि इन्हीं कार्यों पर 2012-13 में 12.04 करोड़ रूपये तथा 2013-14 में 13.73 करोड़ रूपये खर्च किए गए थे। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शर्मा ने बताया कि ताजमहल की संगमरमर सतह पर वायु प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक कारकों का दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad