Advertisement

सत्यपाल मलिक का गोवा से हुआ ट्रांसफर, अब बनाए गए मेघालय के राज्यपाल

केंद्र सरकार ने गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का ट्रांसफर कर दिया है। अब उन्हें मेघालय का गवर्नर...
सत्यपाल मलिक का गोवा से हुआ ट्रांसफर, अब बनाए गए मेघालय के राज्यपाल

केंद्र सरकार ने गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का ट्रांसफर कर दिया है। अब उन्हें मेघालय का गवर्नर नियुक्त किया गया है। मलिक वहां तथागत राय की जगह लेंगे, जिनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया है।

राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि गोवा के राज्यपाल मलिक का तबादला कर उन्हें मेघालय का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बयान के अनुसार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तथागत राय ने अपने पांच साल के कार्याकाल में तीन साल त्रिपुरा के राज्यपाल के तौर पर और बाकी दो साल मेघालय के राज्यपाल के तौर पर सेवाएं दी।

बता दें कि 25 अक्टूबर 2019 को ही राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर से ट्रांसफर कर गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था और उनकी जगह पर पूर्व आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था, जो हाल ही में सीएजी के प्रमुख बनाए गए हैं।

सत्य पाल मलिक बिहार के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके हैं। सत्यपाल मलिक को 2018 में कुछ महीनों के लिए ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार राज्यपाल भी दिया गया था। सत्य पाल मलिक ने 1989 से 1991 तक अलीगढ़ संविधान सभा का प्रतिनिधित्व किया है। वह 1980-86 और 1986-1992 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य रहे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad