Advertisement

गुजरात विधानसभा में हाथापाई, मंत्री घायल

गुजरात विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन आज जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने एक-दूसरे के साथ हाथापाई भी की, जिसमें मंत्री समेत कई विधायक घायल हो गए।
गुजरात विधानसभा में हाथापाई, मंत्री घायल

किसानों की आत्महत्या पर कांग्रेस विधायक परेश धानानी के सवाल को लेकर हंगामे के बीच सदन की मर्यादा टूटी और फिर यह हाथापाई तक पहुंच गई।

दरअसल, सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की ओर से दिए गए जबाव से संतुष्ट नहीं होने पर विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। इसी बीच कुछ कांग्रेसी विधायक मंत्री निर्मला बेन की ओर बढ़े। दोनों तरफ से शोरगुल होने के बीच निर्मला बेन को हाथ में चोट लगी तो कांग्रेस विधायक बलदेवजी का पैर जख्मी हो गया।

विधानसभा में हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रमनलाल वोरा ने सदन को स्थगित कर दिया। विधानसभा में हुए हंगामे को इतिहास का काला दिन कहते हुए उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि आज जो कांग्रेस ने किया है, वो गुजरात के इतिहास में काला दिन है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधायक परेश धानानी के सवाल पर मंत्री चिमनभाई जवाब दे रहे थे, तभी परेश धानानी और बलदेवजी ठाकोर मंत्री की तरफ बढ़े। कांग्रेसी सदस्यों ने मंत्री के हाथ में से कागज छीन कर खूब हंगामा किया। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है. ऐसे विधायकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नितिन पटेल के कहा कि हमने अच्छा बजट पेश किया है, जिससे कांग्रेस परेशान है। इसी वजह से कांग्रेस ऐसा कर रही है। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad