Advertisement

भाजपा नेता के बेटे पर यौन शोषण मामले में केस दर्ज

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के पुत्र मुन्ना मरांडी के खिलाफ यौन शोषण मामले में बोआरीजोर थाने में केस दर्ज कर लिया गया। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, मुन्ना मरांडी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज किया गया। बोआरीजोर थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती ने ताला मरांडी के पुत्र मुन्ना मरांडी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मुन्ना मरांडी इन दिनों 11 साल की एक बालिका के साथ विवाह कर सुर्खियों में हैं।
भाजपा नेता के बेटे पर यौन शोषण मामले में केस दर्ज

नाबालिग रितू बास्के के साथ शादी उनके पिता ताला मरांडी और उनके परिजनों ने तय कराई थी। शादी के बाद अन्य एक युवती ने झारखंड के गोड्डा की अदालत में अर्जी दाखिल कर आरोप लगाया कि मुन्ना मरांडी ने शादी का वादा कर दो साल तक यौन शोषण किया।  लड़की बुधवार को राज्य महिला आयोग भी पहुंची थी। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. महुआ माजी को दो पन्ने का शिकायत पत्र सौंपा।  


महिला आयोग की अध्यक्ष ने पूरे मामले को कार्रवाई के लिए पहले ही डीजीपी के पास भेज दिया था। ताला मरांडी और उनके पुत्र दोनों ही घटनाक्रमों को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। मुन्ना मरांडी पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद पूर्व में जिस लड़की से उनकी शादी तय की गयी थी, उसने विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने 11 साल की रितू बास्की से शादी करा दी। समूचे प्रकरण पर ताला मरांडी का कहना है, मामले को बेवजह उलझाया जा रहा है. मेरा प्रदेश अध्यक्ष बनना कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा है। झामुमो मुद्दाविहीन हो गया है। मुझे पार्टी में बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad