Advertisement

दिल्ली में भाजपा के तीन विजेता

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड लहर में भारतीय जनता पार्टी के मंसूबों पर झाड़ू फिर गया। आप ने 70 में से 67 सीट जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। ऐसे हालात में भाजपा के तीन उम्मीदवार जीत हासिल करने में कामयाब रहे।
दिल्ली में भाजपा के तीन विजेता

 दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता, जगदीश प्रधान और ओम प्रकाश शर्मा पार्टी के तीन ऐसे नेता हैं जिन्होंने आप की विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत के बीच भी अपनी सीटें निकाल लीं।

 गुप्ता ने रोहिणी सीट पर 5367 वोटों से जीत दर्ज करते हुए कुल 59866 वोट प्राप्त किये जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आप के सी. एल. गुप्ता को 54499 वोट मिले। पिछली बार आप के राजेश गर्ग ने यहां से चुनाव जीता था।

वहीं मुस्तफाबाद सीट से भाजपा के जगदीश प्रधान ने कांग्रेस के हसन अहमद को 6031 वोट से हराया। इस सीट पर त्रिाकोणीय मुकाबला था।

विश्वास नगर से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा ने आप के अतुल गुप्ता को 7799 वोट से हराया। शर्मा को 58124 वोट जबकि गुप्ता को 47966 वोट मिले। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad