Advertisement

ममता का हाथ थामते ही यशवंत सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी ने कर दिया था साइड लाइन

हालही में टीएमसी में शामिल हुए पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति...
ममता का हाथ थामते ही यशवंत सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी ने कर दिया था साइड लाइन

हालही में टीएमसी में शामिल हुए पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था।

पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले टीएमसी शामिल होने के बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश अभूतपूर्व संकट से जूझ रहा हैो। उन्होंने कहा, "देश आज अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है। लोकतंत्र की ताकत लोकतंत्र की संस्थाओं की ताकत में निहित होती है। न्यायपालिका सहित ये सभी संस्थान अब कमजोर हो गए हैं।"

यशवंत सिन्हा ने टीएमसी ज्वाइन करने के बाद ममता बनर्जी की अगुवाई में एक बार फिर से पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी। बंगाल से पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं करेगा।"

  Close Ad