Advertisement

ऑनलाइन सक्रियता पर नेताओं की जंग, प्रियंका ‘ट्विटर वाड्रा’, अखिलेश ‘ट्विटर यादव’, तो केशव मौर्या बने ‘टन-टन मौर्या’

उत्तर प्रदेश में भाजपा, सपा और कांग्रेस के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गया है। यह जंग उस वक्त शुरू हुई, जब प्रदेश...
ऑनलाइन सक्रियता पर नेताओं की जंग, प्रियंका ‘ट्विटर वाड्रा’, अखिलेश ‘ट्विटर यादव’, तो केशव मौर्या बने ‘टन-टन मौर्या’

उत्तर प्रदेश में भाजपा, सपा और कांग्रेस के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गया है। यह जंग उस वक्त शुरू हुई, जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव को अपना नाम प्रियंका गांधी वाड्रा से बदलकर ‘ट्विटर वाड्रा’ कर लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना नाम ‘ट्विटर यादव’ कर लेना चाहिए। दरअसल, मौर्य ने यह तंज दोनों नेताओं की ऑनलाइन सक्रियता को लेकर कसा है।

इस पर समाजवादी पार्टी के एमएलसी उदयवीर सिंह ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा कि मौर्या को खुद अपना नाम ‘टन टन मौर्या’ रख लेना चाहिए, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ ‘घंटा’ की तरह व्यवहार करते हैं। उन्होंने आगे कहा, “आप अपने शासनकाल में अभी तक सड़कों पर गड्ढों को भरने में नाकाम रहे हैं।”

उधर, कांग्रेस प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी राजीव त्यागी ने उप-मुख्यमंत्री को ‘चीटर मौर्या’ बताया। उन्होंने लिखा, “प्रिय चीटर मौर्या जी, आप जितना समय प्रियंका जी की आलोचना में लगाते है, अगर उतना वक्त अपने विभाग पर दे देते, तो उससे उत्तर प्रदेश की जनता को लाभ होता। जब प्रियंका जी सोनभद्र की सड़कों पर उतरीं, तो पूरी भाजपा सरकार हैरान थी।”

मौर्या ने अभी तक इन ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad