Advertisement

दो दुर्घटनाओं में करीब चालीस लोगों की मौत

शनिवार को दो सड़क हादसे में करीब ४० लोगों की मौत हो गई। पहली घटना आंध्र प्रदेश की है जहां दौलेश्वरम में गोदावरी नदी पर बने एक पुल से एक वाहन गिर जाने से उसमें सवार सात बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ट्रैक्टर -टालियों पर सवार लोगों को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें १७ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि ३० से अधिक लोग घायल हुए हैं।
दो दुर्घटनाओं में करीब चालीस लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्रियों का एक समूह तिरपति मंदिर में दर्शन करने के बाद एसयूवी में सवार होकर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में वह इस हादसे का शिकार हो गया। ये तीर्थयात्राी विशाखापत्तनम के निकट अच्युतापुरम के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में केवल एक लड़का जीवित बचा है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती  कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पूर्व गोदावरी के कलेक्टर अरुण कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, वाहन एक रेलिंग से जा टकराया और टक्कर लगने से रेलिंग टूट गई जिसके कारण वाहन पुल से नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मारे गए लोगों में सात बच्चे, आठ महिलाएं और चालक समेत सात पुरूष शामिल हैं। चालक ही इस वाहन का मालिक था। एेसा समझा जाता है कि यह हादसा तड़के हुआ। पुलिस ने बताया कि उसे इस संबंध में सूचना सुबह करीब पांच बजे मिली। अधिकारी ने कहा, यह पूरी तरह से लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने का मामला है। यह एेसी जगह नहीं थी जहां अकसर दुर्घटनाएं होती हों और न ही वहां ज्यादा वाहन थे।

इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्राी एन चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया और ट्वीट करके बताया कि हादसे में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति का इलाज चल रहा है। उन्होंने ट्वीट किया कि वह एक वैन के दौलेश्वरम पुल से नीचे गिर जाने से उसमें सवार लोगों की दु:खद मौत से बेहद दु:खी हैं। मुख्यमंत्राी ने ट्वीट किया, मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और इस हादसे को दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उधर उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ट्रैक्टर -टालियों की भीषण टक्कर में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी तथा 30 से ज्यादा अन्य घायल हो गये। मृतकों में पांच बच्चे और 12 महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रूपये तथा घायलों को 50-50 हजार रपये बतौर सहायता देने का एेलान किया है। अपर पुलिस अधीक्षक आर. पी. गुप्ता ने यहां बताया कि मलावन थाना क्षेत्रा के पुरा गांव में भागवत पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। रस्म निभाने के लिये दो ट्रैक्टर -टालियों पर सवार होकर लोग थोड़ी दूर पर स्थित नहर से कलश में पानी भरने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि रास्ते में हरचन्दपुर गांव के पास मैनपुरी मार्ग पर एक टक ने पीछे वाली ट्रैक्टर -टालियों को जबर्दस्त टक्कर मार दी जिससे वह आगे जा रही टैक्टर-टाली पर चढ़ गयी और वे दोनों ही पलट गयीं। इस हादसे में पांच बच्चों तथा 12 महिलाओं समेत 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में करीब 30 लोग घायल हुए हैं जिन्हें, एटा, अलीगढ़ तथा आगरा के अस्पतालों में  भर्ती कराया  गया है। इस घटना के विरोध में हरचन्दपुर गांव के पास लोगों ने मार्ग जाम कर दिया और पुलिस तथा प्रशासनिक अमले पर पथराव किया। उधर से गुजरने वाली गाडि़यों पर भी पथराव किया गया। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक यह गतिरोध जारी था। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad