Advertisement

गुजरात विधानसभा चुनाव: 89 सीटों पर मतदान जारी, CM रूपाणी ने डाला वोट

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार यानी आज सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर...
गुजरात विधानसभा चुनाव: 89 सीटों पर मतदान जारी, CM रूपाणी ने डाला वोट

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार यानी आज सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर करीब आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में कुल 977 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी, मंत्री बाबू बोखिरिया और कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया सहित कई सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी राजकोट पश्चिम से मैदान में हैं। विजय रुपाणी ने अपनी पत्नी के साथ सुबह 9 बजे अपना वोट डाला। वोटिंग शुरू होने के साथ ही गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि वो बहुत आश्वस्त हैं और चुनौती का सवाल ही नहीं है।

 

बीजेपी नेता जीतू वघानी ने वोट डालने के बाद भावनगर की सभी 7 सीटों पर जीत का विश्वास जताया। इस बीच पोरबंदर में अर्जुन मोढवाडिया के पोलिंग बूथ पर तकनीकी खामी के चलते वोटिंग में देरी हुई।

 

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने अंकलेश्वर की भरूच सीट पर अपने मत का प्रयोग किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस 110 से ज्यादा सीटें जीतेगी।


बता दें कि पहले चरण वाले मतदान के क्षेत्र में गुजरात का सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात शामिल है। इसमें 10 तालुका, 939 गांव और छह नगरपालिकाएं आती हैं।

राहुल ने की वोट की अपील

राहुल गांधी ने जनता से गुजरात चुनाव में ज्यादा वोटिंग की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, 'मतदाताओं की भागीदारी लोकतंत्र की आत्मा होती है। गुजरात चुनाव में पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों का बहुत स्वागत और अभिनन्दन। गुजरात की जनता से अपील है कि भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।'

 


दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को

कड़े मुकाबले वाले दूसरे चरण के लिए मतदान 14 दिसंबर को होगा। इन चुनावों के जरिए भाजपा जहां पांचवी बार सत्ता के गलियारों में वापसी की उम्मीद लगाए है, वहीं कांग्रेस इस चुनाव को अपना खोया आधार वापस पाने के मौके के तौर पर देख रही है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad