Advertisement

जब भीड़ से आवाज आई- आई लव यू मामाजी और शिवराज ने दिया 'फ्लाइंग किस'

मामा जी यानी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। वही मामा जी, जिन्हें मध्य प्रदेश की सड़कें...
जब भीड़ से आवाज आई- आई लव यू मामाजी और शिवराज ने दिया 'फ्लाइंग किस'

मामा जी यानी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। वही मामा जी, जिन्हें मध्य प्रदेश की सड़कें वाशिंगटन से बढ़िया लगती हैं। अब उन्हीं मामा जी का एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तैयार रहा है, जिसे सुधीजन वायरल होना कहते हैं। इसमें शिवराज सिंह एक कार्यक्रम के दौरान 'फ्लाइंग किस' देते हुए नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो 17 अक्टूबर का है। अमेरिका जाने के पहले शिवराज मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के दौरे पर गए थे। यहां एक कार्यक्रम में जब शिवराज अपने कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे, तो उन्हें एक कार्यकर्ता लगातार मामा जी कहते हुए आवाज लगा रहा था, लेकिन भीड़ के कारण शिवराज उसे सुन नहीं पा रहे थे।

इसके बाद कार्यकर्ता ने शिवराज को मामा जी कहकर आवाज लगाई और आई लव यू कहा। यह सुनते ही शिवराज का ध्यान कार्यकर्ता की ओर गया तो उन्होंने उसे आई लव यू टू कहते हुए फ्लाइंग किस दे दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। देखिए-

शिवराज का यह अंदाज सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को सैकड़ों लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं। कुछ यूजर्स ने उनके बाढ़ के दौरान के फोटोज भी शेयर किए।

नेताओं को अक्सर गंभीर मुद्रा में देखा जाता है और सार्वजनिक जीवन में वह अपनी ऐसी छवि भी बनाकर रखते हैं लेकिन हल्के-फुल्के अंदाज में जब नेता आते हैं तो अच्छा लगता है। हर वक्त की गंभीरता बोझिल होती है।

शिवराज अपने कार्यकर्ताओं के साथ कभी स्टेज पर गाना गाते तो कभी हंसी मजाक करते हुए नजर आ चुके हैं। होली के दौरान भी रंग में रंगे हुए गाने गाते हुए उनके वीडियो वायरल होते हैं।

हाल ही में उन्हें व्यापमं घोटाले में सीबीआई से एक तरह से क्लीन चिट दे दी गई। जिसके बाद वो विरोधियों के निशाने पर आ गए थे। क्लीन चिट मिलने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर भी निशाना साधा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad