Advertisement

मध्य प्रदेश: धरने पर बैठे यशवंत सिन्हा, बोले- किसानों पर लगे केस वापस लें

एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े होने का काम किया है। ...
मध्य प्रदेश: धरने पर बैठे यशवंत सिन्हा, बोले- किसानों पर लगे केस वापस लें

एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े होने का काम किया है।  महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके सिन्हा ने इस बार मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। 

सिन्हा ने गुरुवार को प्रदेश के नरसिंहपुर जिला पहुंचे, जहां लम्बे समय से किसान केंद्र सरकार से अपने परिजन के लिए एनटीपीसी पावर प्रॉजेक्ट में नौकरी की मांग कर रहे हैं। बता दें कि जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण एनटीपीसी की कोयले से चलने वाले प्लांट के लिया किया गया है,  वो किसान अपने परिजनों के लिए गाडरवारा प्लांट में नौकरी की मांग कर रहे हैं।

कुछ समय पहले एनटीपीसी द्वारा आन्दोलनरत किसानों पर मामला दर्ज कराए जाने की बात सामने निकलकर आई है। किसानों की मांगो के समर्थन में सिन्हा ने गुरुवार दोपहर कलेक्टोरेट के मुख्य गेट पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। हालांकि प्रशासन ने सिन्हा से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया।

सिन्हा पिछले महीने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के किसानों की मांगों को लेकर भी अपनी ही पार्टी की महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad