Advertisement

चुनाव परिणाम: उत्तर प्रदेश में भाजपा छह और सपा में एक सीट पर आगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों के उपचुनाव के लिये मंगलवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी...
चुनाव परिणाम: उत्तर प्रदेश में भाजपा छह और सपा में एक सीट पर आगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों के उपचुनाव के लिये मंगलवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छह और समाजवादी पार्टी (सपा) एक सीट पर आगे चल रही है।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगावां सादात, देवरिया सदर,बांगरमऊ,बुलंदशहर,घाटमपुर और टूंडला में भाजपा उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्धंदियों से आगे चल रहे हैं वहीं मल्हनी में सपा प्रत्याशी आगे चल रहा है।

उन्नाव के बांगरमऊ में भाजपा के श्रीकांत कटियार ने कांग्रेस की आरती बाजपेई से 12 हजार 771 मतों से निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है वहीं अमरोहा में नौगावां सादात विधानसभा में भाजपा की संगीता चौहान ने शुरूआती दौर में पिछड़ने के बाद सपा के जावेद अब्बास से 5268 वोटों की बढ़त बना ली है।

फिरोजाबाद के टूंडला सीट पर भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर सपा के महाराज सिंह धनगर से 4972 वोट से आगे है। कानपुर की घाटमपुर विधानसभा में भाजपा के उपेन्द्र पासवान बसपा के कुलदीप संखवार से 8330 वोटों से बढत बनाये हुये हैं। देवरिया में भाजपा के सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा के ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी से 7779 वोटों की दूरी बना ली है। बुलंदशहर में भाजपा की ऊषा सिरोही बसपा के मोहम्मद युनूस से को 13849 वोटों से आगे हैं। जौनपुर के मल्हनी में सपा के लकी यादव ने निर्दलीय धनंजय सिंह को पछाड़ते हुये 4707 वोटों की बढत हासिल कर ली है।

वर्ष 2017 में हुये आम चुनाव में इन सात सीटों में छह में भाजपा और एक में सपा ने जीत हासिल की थी। बुंलदशहर, टूंडला और घाटमपुर में भाजपा उम्मीदवार विजयी रहे थे वहीं बसपा दूसरे नम्बर पर रही थी जबकि नौगवां सादात, देवरिया और बांगरमऊ में भी भाजपा को जीत मिली थी और सपा उम्मीदवार दूसरे नम्बर पर रहे थे। जौनपुर के मल्हनी में सपा जीती थी जबकि निषाद पार्टी दूसरे नम्बर पर रही थी।े

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad