Advertisement

यूपी में दो दिन और बढ़ा लॉकडाउन, कोरोना के प्रकोप से बिगड़े हालात

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके बाद यूपी में दो दिन के लिए...
यूपी में दो दिन और बढ़ा लॉकडाउन, कोरोना के प्रकोप से बिगड़े हालात

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके बाद यूपी में दो दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब राज्य में मंगलवार से लेकर गुरुवार सुबह 7 बजे कर लॉकडाउन जारी रहेगा।

बता दें कि दिल्ली, महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी आंकड़ें बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण योगी सरकार ने पहले वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था, लेकिन अब यह दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।

लॉकडाउन के दौरान यहां किसी भी व्यक्ति को बेवजह बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। बाजार बंद रहेंगे। हालांकि कुछ जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों में यहां कुल 30,983 नए मामले सामने आए हैं। 290 लोगों की मौत हुई और 36,650 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। ये मामले राज्य में अब तक के सबसे ज्यादा हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad