Advertisement

हिमाचल प्रदेश में वोटिंग खत्म, 65.92% हुआ मतदान

हिमाचल प्रदेश की जनता ने आज अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान किया। प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे...
हिमाचल प्रदेश में वोटिंग खत्म, 65.92% हुआ मतदान

हिमाचल प्रदेश की जनता ने आज अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान किया। प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी। दोपहर 1 बजे तक हिमाचल प्रदेश का वोटिंग प्रतिशत कुल 37.19% प्रतिशत रहा। लेकिन मतदान खत्म होने तक यह आंकड़ा 65.92% तक पहुच गया।

हालांकि शुरुआत में राज्य में वोटिंग टर्नआउट कम होती दिख रही थी। सुबह 9 बजे तक यहां ठंड के कारण कम मतदान हुआ। हालांकि, अब यहां धूप निकलने के साथ ही कतारें भी लंबी होने लगी है।

बता दें कि 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 412 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में हैं। जहां हर बार की तरह कांग्रेस को सरकार बदलने वाली परंपरा पर भरोसा है, वहीं बीजेपी को उम्मीद है कि वो एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी।

गौरतलब है कि वोटों की गिनती 8 दिसंबर 2022 को की जाएगी। फिलहाल बीजेपी सत्ता में थी, इस बार आप और कांग्रेस दोनों सरकार बनाने का दावा कर रही है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया।

हिमाचल में 55 लाख से अधिक मतदाता 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व बीजेपी प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं।

वहीं, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि राज्य में बीजेपी आसानी से चुनाव जीत जाएगी। लोगों ने पीएम मोदी के साथ जाने का मन बना लिया है। मतदान से पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के सराज में एक मंदिर में दर्शन भी किए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad