Advertisement

तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने 14 साल बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की

भारतीय खिलाड़ियों ने तीरंदाजी विश्व कप में कमाल का खेल दिखाते हुए देश का नाम रौशन किया है। भारतीय...
तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने 14 साल बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की

भारतीय खिलाड़ियों ने तीरंदाजी विश्व कप में कमाल का खेल दिखाते हुए देश का नाम रौशन किया है। भारतीय पुरुष रिकर्व टीम के धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ने मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन दक्षिण कोरिया को पछाड़ते हुए रविवार को यहां 14 साल बाद तीरंदाजी विश्व कप में ऐतिहासिक जीत हासिल की।

यह विश्व कप के अंतिम मुकाबले में भारतीय पुरुष रिकर्व टीम की पहली जीत है और इससे आगामी पेरिस ओलंपिक में जगह पक्की करने की उनकी संभावनाओं को बल मिलेगा। भारतीय तीरंदाजों ने 5-1 से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अभी तक तीरंदाजी विश्वकप में भारत ने पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है।

बता दें कि तरुणदीप राय, धीरज बोम्मदेवरा और प्रवीण जाधव की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने रविवार को विश्व कप चरण 1 में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर उल्लेखनीय जीत हासिल की।

कोरियन प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ एक भी सेट गंवाए बिना भारतीय पुरुषों को 5-1 (57-57, 57-55, 55-53) से जीत मिल इसके बाद में, अंकिता भक्त और बोम्मदेवरा की रिकर्व मिश्रित टीम ने मेक्सिको को हराकर कांस्य पदक जीता।

भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक के प्लेऑफ में एलेजांद्रा वालेंसिया और मटियास ग्रांडे की मैक्सिकन टीम को 6-0 से हराया। इससे पहले शनिवार को, भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने टीम स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों, महिलाओं और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।

इस बीच, ज्योति सुरेखा वेन्नम ने विश्व तीरंदाजी में अपना तीसरा स्वर्ण जीतने के लिए मेक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को 146(9*)-146(9) से हराकर महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad