Advertisement

झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में बना रहेगा: लालू प्रसाद

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने शुक्रवार को दावा किया कि झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन...
झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में बना रहेगा: लालू प्रसाद

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने शुक्रवार को दावा किया कि झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में बना रहेगा क्योंकि विधानसभा चुनाव में वह "आरामदायक अंतर से" जीतने वाला है। सत्तर साल से अधिक उम्र के इस दिग्गज नेता ने कहा कि वह झारखंड में इंडिया ब्लॉक और आरजेडी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

पत्रकारों से बात करते हुए प्रसाद ने कहा, "आरजेडी झारखंड में उन सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी जहां पार्टी चुनाव लड़ रही है। हम (जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन) एक बार फिर वहां सरकार बनाएंगे क्योंकि हमारा गठबंधन आरामदायक अंतर से चुनाव जीतेगा।"

पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह झारखंड में इंडिया ब्लॉक उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे या नहीं, प्रसाद ने कहा, "हां...मैं जल्द ही प्रचार के लिए झारखंड जाऊंगा। तेजस्वी (यादव) पहले से ही वहां प्रचार कर रहे हैं।"

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। 23 नवंबर को मतगणना होगी। आरजेडी सुप्रीमो ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा के अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह के विवादास्पद बयान पर कथित तौर पर चुप्पी साधने के लिए निशाना साधा।

आरजेडी नेता ने कहा, "क्या वे (भाजपा सांसद और उनके नेता) हिंदू हैं...वे सभी पाखंडी हैं। नीतीश कुमार ऐसी चीजों पर कभी नहीं बोलते।" गौरतलब है कि हाल ही में अररिया में एक सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा था, "खुद को हिंदू कहने में क्या शर्म है? अगर किसी को अररिया में रहना है, तो उसे हिंदू बनना होगा।" भाजपा सांसद के इस बयान से विवाद खड़ा हो गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad