Advertisement

जापान में 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

जापान ने देश के पूर्वोत्तर हिस्से में आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद शुक्रवार को सुनामी की चेतावनी जारी...
जापान में 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

जापान ने देश के पूर्वोत्तर हिस्से में आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद शुक्रवार को सुनामी की चेतावनी जारी की है। यह जानकारी जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने दी।

भूकंप से जानमाल के नुकसान को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

जेएमए ने बताया कि भूकंप जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के उत्तरी इलाके में स्थित आओमोरी में तट के पास पूर्वाह्न 11 बजकर 44 मिनट पर आया। एजेंसी ने यह भी बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 20 किलोमीटर की गहराई में था।

एजेंसी ने चेतावनी दी है कि होकाइदो, आओमोरी, इवाते और मियागी में प्रशांत महासागर तट पर एक मीटर (3.2 फुट) ऊंची सुनामी की लहरें उठ सकती हैं।

भूकंप से जानमाल के नुकसान के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तरी जापान में आए 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के बाद शुक्रवार को फिर से झटके महसूस किए गए। उस भूकंप में लोग घायल हुए थे, मामूली नुकसान हुआ था और प्रशांत महासागर तट के कुछ इलाकों में सुनामी भी आई थी। 

सोमवार को जापान के मुख्य होन्शू द्वीप के तट पर आए 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 34 लोग घायल हो गए थे।अधिकारियों ने उसी समय चेतावनी दी थी कि बाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए जा सकते हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad