Advertisement

शेक्सपीयर की 400वीं पुण्यतिथि पर गूगल डूडल

यकीन ही नहीं होता कि विलियम शेक्सपियर को गुजरे 400 साल हो चुके हैं। आज भी यह अंग्रेजी का महान साहित्कार लोगों के बीच उतना ही लोकप्रिय है। उनकी 400वीं पुण्यतिथि पर लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल ने उनकी याद में समर्पित एक डूडल बनाया है।
शेक्सपीयर की 400वीं पुण्यतिथि पर गूगल डूडल

हैमलेट, ओथेलो, मैकबेथ और किंग लियर जैसे कालजयी नाटकों के रचनाकार शेक्सपीयर सन 1616 में दुनिया से कूच कर गए थे। पर यह उनकी लेखनी का ही दम है कि आज भी उनके नाटक उतने ही प्रासंगिक लगते हैं और यकीन ही नहीं होता कि किसी साहित्यकार का ‘जीवन’ इतना लंबा हो सकता है।

गूगल होमपेज पर परंपरागत डूडल के स्थान पर एक नया डूडल दिखता है जिसमें शेक्सपीयर की विभिन्न रचनाओं के पात्रों को स्थान दिया गया है। शेक्सपीयर ने अंग्रेजी साहित्य में नए प्रतिमान गढ़ने वाले शेक्सपीयर आज भी दुनिया के लगभग सभी हिस्सों में लोकप्रिय हैं और उनकी रचनाओं को करीब-करीब पूरे विश्व में पढ़ा जाता है।

डूडल के बिल्कुल मध्य में शेक्सपीयर की तस्वीर है और उसके नीचे कंपनी का छह अक्षरों वाला नाम अंकित है। अपने जीवनकाल में 38 नाटक लिखने वाले शेक्सपीयर को समर्पित डूडल में जूलियस सीजर, हैमलेट, मैकबेथ, रोमियो एंड जूलियट के पात्रों को जगह मिली है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad