Advertisement

नेपाल को लेकर पाकिस्तान में टि्वटर अभियान

संविधान निर्माण प्रक्रिया को लेकर नेपाल और भारत के ताजा तनाव पर पाकिस्तान में टि्वटर पर हैशटैग #PakStandsWithNepal टॉप ट्रैंड कर रहा है। कुछ दिन पहले नेपाल ने अपना धर्मनिरपेक्ष संविधान मंजूर किया है लेकिन उसमें मधेसियों को उचित प्रतिनिधित्व न मिलने की धारणा के कारण नेपाल की तराई में हिंसा जारी है। भारत ने इस संबंध में नेपाल से अपना एतराज जाहिर किया है और कहा है कि मधेसियों का प्रश्न सुलझाए बिना नेपाल को अपना संविधान हड़बड़ी में लागू नहीं करना चाहिए था। नेपाल के कुछ तबकों में यह चर्चा रही है कि नए संविधान के तहत नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करने वाले लोगों के पीछे भारत के कुछ संगठनों का हाथ रहा है। टि्वटर पर हैशटैग #PakStandsWithNepal के तहत पाकिस्तान में नेपाल के प्रति समर्थन जताया जा रहा है। (नीचे चित्र में नेपाल सीमा में दाखिल होने का इंतजार करते हुए तेल के टैंकर।)
नेपाल को लेकर पाकिस्तान में टि्वटर अभियान

 @iHUSB Dearनामक यूजर ने लिखा- @narendramodi पहले अपनी समस्या सुलझाओ, उसके बाद दूसरों की जिंदगी में दखलंदाजी करना।  

 

यूजर @real_sumaira India ने लिखा- शांतिप्रिय और सीधे-सादे देश नेपाल का यह प्रदर्शन आपने ही आमंत्रित किया है।

 

 

वकर@cdf लिखते हैं- नेपालियों को अपना संविधान तैयार करने का पूरा अधिकार है। बाहर से किसी को भी इसमें दखलंदाजी का हक नहीं।

 

 

सायरा मेहरीन अब्बासी@Saira_M_Abbasi लिखती हैं- हमने इस ट्रेंड को चाहे मिस कर दिया लेकिन हम गंभीरता से नेपाल के साथ खड़े हैं।

 

 

अर्जुन गुरांग@arjungrg लिखते हैं- पाकिस्तान में ज्यादातर मुसलमान हैं और नेपाल में ज्यादातर हिंदू हैं, यह दर्शाता है कि मानवता धर्म से ऊपर है।

 

Pakistan - Wake-UP@NewPakistan2020 लिखते हैं- हम नेपाल और नेपाली लोगों के साथ खड़े हैं।

 

 

वहीं, स्वाभिमानी नेपाली@rastrabhkta ने लिखा कि पाकिस्तान नेपाल को इसलिए समर्थन दे रहा है कि वह पूरा देश भारत के खिलाफ है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad