Advertisement

ट्विटर पर प्रियंका के फॉलोअर्स हुए एक करोड़ तीस लाख

ट्विटर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर एक करोड़ तीस लाख हो गई है और इसका जश्न उन्होंने फ्लोरिडा के बोका रैटन के समुद्र तट पर मनाया, जहां वह फिल्म बेवॉच की शूटिंग कर रही हैं।
ट्विटर पर प्रियंका के फॉलोअर्स हुए एक करोड़ तीस लाख

 33 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने सारे प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स के बढ़ने का यह सिलसिला जारी रहेगा। प्रियंका ने पोस्ट किया, एक करोड़ तीस लाख....मुबारक। उम्मीद है यह सिलसिला जारी रहेगा।पूर्व विश्व सुंदरी ने पिछले वर्ष एबीसी के शो क्वांटिको में शानदार अभिनय कर अंतरर्राष्टीय प्रसिद्धि प्राप्त की थी। वह फिल्म बेवॉच में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही उन्होंने ऑस्कर समारोह में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad