Advertisement

WATCH: बीच सड़क पर बुजुर्ग से हाथापाई करते दिखे भारतीय खिलाड़ी रायडू

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अंबाती रायडू का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक बुजुर्ग शख्स के साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
WATCH: बीच सड़क पर बुजुर्ग से हाथापाई करते दिखे भारतीय खिलाड़ी रायडू

दरअसल, यह वीडियो हैदराबाद का बताया जा रहा है। जिसमें कथित रूप से अंबाती रायडू तेज गाड़ी चला रहे थे जिस पर शख्स ने उनसे कुछ बोला था। इस पर अंबाती रायडू गाड़ी से उतर गए। इसके बाद पहले दोनों में बहस हुई और फिर जब वह शख्स बार-बार बोलता रहा तो अंबाती रायडू कथित तौर पर हाथापाई करने लगे।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में रायडू और उस बुजुर्ग शख्स के अलावा और भी कई लोग नजर आ रहे हैं। वे लोग अंबाती रायडू और उस दूसरे शख्स को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह बुजुर्ग शख्स बार-बार उन लोगों की पकड़ से छूटकर लड़ने के लिए अंबाती रायडू की तरफ जाता दिख रहा है। वीडियो में अंबाती की काली रंग की गाड़ी दिख रही है। फिलहाल इस मामले में अंबाती की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।   

इस मामले से पहले 2005 में रायडू और अर्जुन यादव नाम के एक क्रिकेटर की भी लड़ाई हो गई थी। दोनों के बीच वह लड़ाई रणजी मैच के दौरान पिच पर हुई थी। इस बीच अंपायर को दोनों की लड़ाई का बीच-बचाव करवाना पड़ा था।

बता दें कि अंबाती रायडू ने भारत के लिए 34 वन डे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1055 रन बनाए। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 15 जून को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वह मुंबई इंडियन के लिएखेलते हैं।   

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad