Advertisement

इसरो ने फिर रचा इतिहास, एक साथ लॉन्च किए 31 सैटलाइट्स

एक बाद एक नई सफलता हासिल करने वाले भारत अंतरिक्ष संगठन इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने आज एक और मिसाइल का सफल परीक्षण कर कामयाबी हासिल की है।
इसरो ने फिर रचा इतिहास, एक साथ लॉन्च किए 31 सैटलाइट्स

इसरो ने ये प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित लॉन्चपैड से 712 किलोग्राम वजनी कार्टोसैट-2s सैटलाइट के साथ 30 नैनो सैटलाइट्स को भी पीएसएलवी-सी38 लॉन्च वीइकल से छोड़ा गया। लॉन्च के वक्त इसरो के चेयरमैन एएस किरन कुमार भी मौजूद थे, जिन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई दी।

इस लॉन्च के साथ ही इसरो की ओर से कुल स्पेसक्राफ्ट मिशनों की संख्या 90 हो गई है। इसरो की इस सफल कामयाबी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है।

गौरतलब है कि धरती पर नजर रखने के लिए आज लॉन्च किए गए 712 किलोग्राम वजनी कार्टोसैट-2 श्रृंखला के इस उपग्रह के साथ करीब 243 किलोग्राम वजनी 30 अन्य नैनो सैटलाइट्स को एक साथ प्रक्षेपित किया गया। सभी उपग्रहों का कुल वजन करीब 955 किलोग्राम है।

दरअसल, साथ भेजे जा रहे इन उपग्रहों में भारत के अलावा ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चिली, चेक गणराज्य, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका समेत 14 देशों के नैनो उपग्रह शामिल हैं। 29 विदेशी, जबकि एक नैनो सैटलाइट भारत का है। भारत के नैनौ सैटलाइट का नाम NIUSAT है, जिसका वजन महज 15 किलोग्राम है। यह खेती के क्षेत्र में निगरानी और आपदा प्रबंधन में काम आएगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad