Advertisement

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से लेकर स्प्रिंग टेंपल बुद्ध तक, ये हैं विश्व की 6 सबसे ऊंची प्रतिमाएं

देश को एक सूत्र में बांधने वाले आजाद भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 143वीं जयंती है। इस...
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से लेकर स्प्रिंग टेंपल बुद्ध तक, ये हैं विश्व की 6 सबसे ऊंची प्रतिमाएं

देश को एक सूत्र में बांधने वाले आजाद भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 143वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को देश को समर्पित किया। सरदार पटेल की इस मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर है, जो दुनिया में सबसे ऊंची है। 

आइए जानते हैं दुनिया की 6 सबसे ऊंची प्रतिमाओं के बारे में...

 

1-स्टेैच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर)

गुजरात के नर्मदा जिले स्थित केव‍ड़ि‍या में यह मूर्ति स्थापित है। भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की इस प्रतिमा को स्टेैच्यू ऑफ यूनिटी का नाम दिया गया है। सरदार की मूर्ति की लंबाई 182 मीटर है और यह इतनी बड़ी है कि इसे 7 किलोमीटर की दूरी से भी देखा जा सकता है। बता दें कि 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' ऊंचाई में अमेरिका के 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' (93 मीटर) से दोगुना है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का कुल वजन 1700 टन है और ऊंचाई 522 फिट यानी 182 मीटर है। प्रतिमा अपने आप में अनूठी है इसके पैर की ऊंचाई 80 फिट, हाथ की ऊंचाई 70 फिट, कंधे की ऊंचाई 140 फिट और चेहरे की ऊंचाई 70 फिट है।

 

2-स्प्रिंग टेंपल बुद्ध (153 मीटर)

स्प्रिंग टेंपल बुद्धा' भगवान बुद्ध की मूर्ति यह मूर्ति चीन के हेनान प्रांत में लूसान नामक जगह पर साल 2002 में स्थापित की गयी है। भगवान बुद्ध की इस मूर्ति की ऊंचाई 153 मीटर है।

 

3-उशिकू दायबुत्सू (120 मीटर)

'उशिकू दायबुत्सू' भगवान बुद्ध की यह मूर्ति जापान के उशिकू स्थित है। इस मूर्ति की ऊंचाईं 120 मीटर है यह मूर्ति साल 1995 में स्थापित की गयी।

 

4-स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (93 मीटर) 

'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' इस मूर्ति को शांति की देवी की मूर्ति भी कहते हैं यह मूर्ति अमेरिका के न्यूयार्क में साल 1886 से स्थापित है। इस मूर्ति की ऊंचाई 93 मीटर है।

 

5-द मदरलैंड (85 मीटर)   

'द मदरलैंड कॉल्स' का मतलब है मातृ देवी यह मूर्ति रूस के वोल्गोग्रैड में स्थित है। इस मूर्ति की ऊंचाई 85 मीटर है यह साल 1967 में स्थापित की गयी थी।

 

6-क्राइस्ट द रिडीमर (39.6 मीटर)

'क्राइस्ट द रिडीमर' ईसा मसीह की यह मूर्ति ब्राजील के रियो डी जिनेरियो में स्थित है। इस मूर्ति की ऊंचाई 39.6 मीटर है। ईसा मसीह की यह मूर्ति साल 1931 में स्थापित की गयी।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad