Advertisement

अब सर्च करना होगा और आसान, गूगल लेकर आ रहा ये नए फीचर्स

सर्च इंजन गूगल ने 24 सितंबर को अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एक...
अब सर्च करना होगा और आसान, गूगल लेकर आ रहा ये नए फीचर्स

सर्च इंजन गूगल ने 24 सितंबर को अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एक कार्यक्रम में गूगल ने कुछ नए फीचर्स लाने ऐलान किया है। इन नए फीचर्स के आने के बाद गूगल पर सर्च करना अब और आसान हो जाएगा।

नए फीचर्स आने के बाद गूगल सर्च में एक एक्टिविटी कार्ड दिखाई देगा जो गूगल रिजल्ट्स के ठीक ऊपर होगा। उस ऐक्टिविटी कार्ड पर क्लिक करने से अपने टॉपिक पर आपने पहले जो सर्च किया होगा वो भी आपके सामने आ जाएगा। इसके अलावा एक्टिवीटी कार्ड में दी गई जानकारी को आप अपने कलेक्शन में भी सेव कर सकते हैं।

अब 'गूगल फीड' की जगह लेगा 'डिस्कवर'

गूगल अपने 'गूगल फीड' फीचर में भी सुधार करने वाला है। दरअसल इस फीचर के जरिए अब तक गूगल की ऐप्स में आपके इंटरेस्ट के हिसाब से कंटेंट उपलब्ध कराया जाता था लेकिन बदलाव के बाद अब हर नए कंटेंट के साथ आपको ये भी बताया जाएगा कि आप क्या देख रहे हैं और क्यों देख रहे हैं।

इसकी एक खास बात ये भी है कि कंटेंट इंग्लिश के अलावा अन्य कई भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। 'गूगल फीड' फीचर में सुधार कर इसका नाम 'डिस्कवर' रखा जाएगा।

फीचर्ड वीडियो लेकर आ रहा है गूगल

गूगल यूजर्स को फीचर्ड वीडियोज की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा। अब जब भी आप कोई वीडियो गूगल पर सर्च करेंगे तो गूगल उसके रिजल्ट से पहले आपको वीडियो का प्रीव्यू दिखा देगा ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से जरूरी क्लिप देख सकेंगे।

इसके लिए गूगल एआई की मदद लेगा। इसके साथ ही तस्वीरों को सर्च करने पर गूगल आपको उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी अपलब्ध कराने के लिए भी लगातार अपने फीचर में सुधार कर रहा है।

स्टोरी फॉर्मेट में भी जानकारी उपलब्ध कराएगा गूगल

इसके अलावा अगर आप स्टोरी फॉर्मेट में किसी चीज की जानकारी पाना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि गूगल इस तरह कि स्टोरी फॉर्मेट की संख्या बढ़ाने पर काम कर रहा है। इनमे एएमपी स्टोरी भी शामिल होंगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad