Advertisement

कर्नाटक भाजपा में कलह: विधायक बोले सरकार चलाने की हालत में नहीं हैं सीएम येद्दियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बी एस येद्दियुरप्पा ने परिवर्तनों की...
कर्नाटक भाजपा में कलह: विधायक बोले सरकार चलाने की हालत में नहीं हैं सीएम येद्दियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बी एस येद्दियुरप्पा ने परिवर्तनों की अटकलों को खारिज कर दिया है, लेकिन यहां अब भी पार्टी के अंदर सियासी हलचल जारी है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह कर्नाटक के दौरे पर है और पार्टी के पदाधिकारियों से बात कर रहे हैं। इस बीच भाजपा एमएलसी एएच विश्वनाथ ने येदियुरप्पा के नेतृत्व पर सवाल उठाया है और कहा कि कर्नाटक के सीएम अब सरकार चलाने की हालत में नहीं हैं।

भाजपा एमएलसी एएच विश्वनाथ ने कहा कि सरकार और पार्टी के बारे में जनता की राय नकारात्मक है। अच्छी बात नहीं है। येदियुरप्पा की आयु, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए वह मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार चलाने की हालात में नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके मार्गदर्शन में उस स्थान पर किसी और को स्थान देना चाहिए। सरकार में पारिवारिक दखल से चीजें और खराब होंगी।

एमएलसी ने आगे कहा कि बीवाई विजयेंद्र और उनके दोस्त कह रहे थे कि हम पैसे इकट्ठा करते हैं और यह दिल्ली जाता है। यहां भी खराब प्रचार हो रहा है। मैंने इस बारे में महासचिव अरुण सिंह को भी बताया। 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पर्यटन मंत्री सीपी योगेश्वर और पार्टी विधायक अरविंद बेल्लाद की अगुवाई में पार्टी के कईं विधायकों ने दिल्ली का दौरा किया था और उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद येद्दियुरप्पा ने कहा था कि अगर पार्टी के वरिष्ठ नेता कहेंगे तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad